ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है overhead projector kya hai

ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है


ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है overhead projector kya hai

हैलो दोस्तों आपका इस लेख ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है? (What is an overhead projector?) में। बहुत-बहुत स्वागत है। आज हम आपको ओवरहेड प्रोजेक्टर के बारे में विस्तृत सूचना देने वाले हैं।

इसमें ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है इसकी सीमाएँ क्या है तो आइए जानते हैं कि ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है? ओवरहेड प्रोजेक्टर के लाभ क्या है:-

सीसीटीवी कैसे काम करता है

ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है Overhead projector kya hai 

ओवरहेड प्रोजेक्टर नाम से ही पता चलता है कि यह वह प्रोजेक्टर है जिसमें दर्शाया जाने वाला समस्त प्रकार का आउटपुट (Output) दिखाने वाले के पीछे तथा उसके सिर के ऊपर से आता है, उसे ही ओवरहेड प्रोजेक्टर कहा जाता है।

ओवरहेड प्रोजेक्टर में एक पारदर्शी (Transparent) छाया समतल रूप में रोशनी के श्रोत से प्रस्तुत की जाती है, या दिखाई दी जाती है। रोशनी इस पारदर्शी वस्तु के पास से गुजरती है

तथा पर्दे पर बोलने वाले के पीछे से एक कोड के रूप में प्रतिबिंबित (Reflective) हो जाती है। यह समस्त प्रक्रिया ओवरहेड प्रोजेक्टर के अंतर्गत आती है।

ओवरहेड प्रोजेक्टर का सबसे पहले प्रयोग द्वितीय विश्व युद्ध (Second World war) के बाद सिपाहियों को प्रशिक्षण देने के लिए किया गया था।

किंतु आज के समय में ओवरहेड प्रोजेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति उत्पन्न कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में ओवरहेड प्रोजेक्टर एक नई संप्रेषण की विधि के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।

इसमें विषय से संबंधित है विषय वस्तु पर विभिन्न ट्रांसपेरेंसीज निर्मित की जाती हैं। जिन्हे पर्दे पर या दीवार पर दिखाया जाता है। प्रोजेक्टर को आप मेज पर रख कर अध्यापक विद्यार्थियों की तरफ मुख करके प्रोजेक्टर में ट्रांसपेरेंसीज रखता है

और प्रोजेक्टर को संचालित करता है तथा आवश्यकता के अनुसार व्याख्या करके प्रभावी तरीकों तथा विभिन्न प्रकार के ज्ञान के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षित करता है।

संचार किसे कहते है. प्रकार

ओवरहेड प्रोजेक्टर के भाग Part of overhead Projector 

  1. कैबिनेट - यह प्लास्टिक या स्टील की बनी होती है। इसमें पंखा प्रोजेक्शन लैंप और पावर असेम्बली लगी होती है। 
  2. प्रोजेक्शन लैंप - इसमें प्रकाश के लिए बल्व लगा होता है, जो हैलोजन का होता है।
  3. लैंप को ठंडा करने के लिए पंखा - केबिनेट के ऊपर लैंप को ठंडा रखने के लिए एक पंखा लगा होता। यह लैंप को ठंडा करता है और अतिरिक्त गर्मी को बाहर निकलता है।
  4. फोकस व्यवस्था - इसमें एक लेंस लगा होता है, जो प्रकाश को स्क्रीन पर फोकस करता है। 

ओवरहेड प्रोजेक्टर के लाभ Advantages of overhead projector 

  1. विशाल चित्र - ओवरहेड प्रोजेक्टर का प्रयोग करते समय अध्यापक इमेज (Image) कम से कम दूरी पर प्राप्त की जा सकती है तथा ओवरहेड प्रोजेक्टर में एक बहुत विशाल चित्र दिखाई देता है।
  2. रोशनी का कमरा - ओवरहेड प्रोजेक्टर को उपयुक्त रोशनी वाले कमरे में जहाँ शिक्षक विद्यार्थियों के भावों को सहायतापूर्वक दृष्टिगोचर कर सकता है, में प्रयोग लाया जा सकता है।
  3. प्रयोग करने वाले के साथ पहचान - जब ओवरहेड प्रोजेक्टर में कोई भी शिक्षण प्रदर्शन कार्य किया जाता है तो दर्शक एवं संचालक दोनों ही एक दृष्टि से वस्तुओं को देख सकते हैं।
  4. लचीलापन और अन्य विषयों की जानकारी की शक्ति-  यंत्र चलाने की दृष्टि का समन्वय संपूर्ण प्रस्तुतीकरण के साथ बहुत ही लचीला और सस्ता होता है। ओवरहेड प्रोजेक्टर के द्वारा शिक्षक संपूर्ण कक्षा को नियंत्रित कर सकता है।
  5. व्यक्तिगत प्रस्तुतीकरण - ओवरहेड प्रोजेक्टर में व्यक्तिगत प्रकिया संभव है क्योंकि प्रोजेक्शन वस्तु को बनाने वाले के अनुसार प्रयोग किया जाता है।
  6. गृह निर्मित वस्तु - इसके द्वारा वस्तुओं को कम समय में प्रभावी रूप से दर्शाया या दिखाया जा सकता है एक बार जब पारदर्शिता बन जाती है फिर वह स्थायी रहती है इनब्वस्तुओं को सफलतापूर्वक घर में तैयार किया जा सकता है।

ओवरहेड प्रोजेक्टर की सीमाएँ Limitations of overhead Projector 

ओवरहेड प्रोजेक्टर को चलाने के लिए विधुत की जरूरत होती है बिन विधुत (Electricity) के प्रोजेक्टर को नहीं चलाया जा सकता.

यह चौक बोर्ड की उपेक्षा काफी महंगा होता है, अतः प्रत्येक विद्यालय में इसकी व्यवस्था करना सफलतापूर्वक नहीं है तथा निम्न स्तर और मध्यम स्तर के विद्यालयों में इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।

अध्यापक को ओवरहेड प्रोजेक्टर का कक्षा में प्रयोग करने से पहले इसे चलाने का अभ्यास तथा इसके बारे में तकनीकी जानकारी (Technical Knowledge) होना बहुत ही आवश्यक है।

ओवरहेड प्रोजेक्टर के द्वारा जानकारी या विषय वस्तु को अधिक समय तक पर्दे पर नहीं दिखाया जा सकता।

दोस्तों इस लेख में आपने ओवरहेड प्रोजेक्टर क्या है (What is an overhead projector) इसके लाभ तथा सीमाओं के बारे में पढ़ा आशा करता हूँ, यह लेख आपको अच्छा लगा होगा कृपया कमेंट और शेयर जरूर करें

इसे भी पढ़े:-

  1. ई - लाइब्रेरी क्या है
  2. ऐजुसैट क्या है
  3. ईमेल की सम्पूर्ण जानकारी


0/Post a Comment/Comments

в