कोशिका किसे कहते हैं सिद्धांत और प्रकार what is a cell principle and type of cell
कोशिका किसे कहते है what is cell
कोशिका (Cell) प्रत्येक जीव पौधे के शरीर के संरचना की वह मूलभूत इकाई होती है। जो शरीर की संरचना के साथ जीवन संबंधी सभी क्रियाएं संपन्न करती हैं।
इस लिए कोशिका किसी भी जीव जंतु वनस्पति की संरचनात्मक तथा कार्यात्मक इकाई (Structural or functional unit) होती है।
क्योंकि जीवन से जुडी सभी क्रियाएँ कोशिकाओं में ही संपन्न होती हैं, तथा कोशिकाओं से ही शरीर का निर्माण होता है।
इसलिए कोशिका शरीर की सबसे छोटी इकाई होती है।क्योंकि बहुत सी कोशिकायें मिलकर से ऊतक,(Tissu) का निर्माण करती है, और कई ऊतको के मिलने से अंग,(Organ) का निर्माण होता है।
इसी प्रकार कई अंगों के मिलने से अंगतंत्र (Organ system) बनता है और कई अंगतंत्रो शरीर (Body) सम्पूर्ण शरीर का निर्माण कर देते है। इस प्रकार कह सकते हैं
कि कोशिका किसी भी जीव जंतु वनस्पति निन्म या उच्च स्तर के प्राणी की सबसे छोटी कार्यात्मक और संरचनात्मक इकाई है।
जीव विज्ञान की वह शाखा (Branch) जिसमें कोशिका तथा कोशिका के प्रकार अंग उनमें होने वाली क्रियाओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का अध्ययन किया जाता है, उस विज्ञान को कोशिका विज्ञान (Cytology) कहते हैं।
कोशिका की खोज Discovery of Cell
कोशिका की खोज रोबर्ट हुक ने 16 वीं सदी में की थी। रॉबर्ट हुक ( Robert hooke) एक महान और विख्यात ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री थे।
रॉबर्ट हुक ने स्वयं अपना माइक्रोस्कोप (Microscope) बनाया तथा कॉर्क का अध्ययन करते समय उसकी एक पतली काट में अनेक छोटी-2 मधुमक्खी के छत्ते के समान कोठरियाँ देखी और
उन्होंने इन कोठरियों को कोशा कोशिका (Cell) नाम दिया यह एक लैटिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ कक्ष होता है, कोशिका की खोज के कारण रॉबर्ट हुक को कोशिका विज्ञान का पिता (Father of cell biology) कहा जाता है.
रॉबर्ट हुक ने अपनी पुस्तक माइक्रोग्राफिया (Micrographia) में विस्तार पूर्वक वर्णन किया है।
इसके पश्चात कोशिका के विषय में कई वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया। ल्यूवेनहॉक (leuven Hawk) ने 1674 में सबसे पहले जीवाणु कोशिकाओं (Becterial cell) का अध्ययन किया।
तथा जीवाणु के बारे में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किये, इसलिए ल्यूवेनहॉक को जीवाणु विज्ञान का जनक ( father of bacteriology) भी कहा जाता है।
कोशिका के सम्बन्ध में कई वैज्ञानिकों ने गहन अध्ययन किया नाल और रस्का द्वारा विकसित इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप के द्वारा कोशिका के अंगक,
जैसे - केंद्रक, कोशिकाझिल्ली, गुणसूत्र, केंद्रिका आदि अंगों के साथ कोशिका के अंदर होने वाली कई जैव रासायनिक क्रियाओं का अध्ययन किया और खोज की।
कोशिका सिद्धांत Cell theory
कोशिका से सम्बंधित कोशिका सिद्धांत सन 1838 में जर्मन के एक प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री एम जे स्लाइडेन (M.j.schleiden) तथा जर्मनी के प्रसिद्ध विज्ञानशास्त्री थियोडर स्वान (Theodar Schwann) ने प्रस्तुत किया था।
कोशिका सिद्धांत के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार हैं:-
कोशिका सिद्धांत कहता है कि प्रत्येक जीव चाहे वह एक कोशिकीय हो या बहुकोशिकीय सभी का शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना होता है।
कोशिका सिद्धांत कहता है कि नई कोशिका की उत्पत्ति पुरानी कोशिका से होती है जिसे उसकी मातृ कोशिका (Perents Cell) कहते हैं।
कोशिका सिद्धांत कहता है कि कोशिका जीवों वनस्पतियों के शरीर की क्रियात्मक इकाई (Functional unit) होती है. कियोकि सभी जैव- रासायनिक क्रियाएँ कोशिका में ही होती है।
इसके साथ ही कोशिका सभी जीवों और वनस्पतियों के शरीर की संरचनात्मक इकाई (Structural unit)होती है।
क़्योकी कोशिकाओं से मिलकर "ऊतक" ऊतकों से मिलकर "अंग" अंगों से मिलकर "अंगतंत्र" तथा अंगतंत्रो से मिलकर शरीर का निर्माण होता है।
कोशिका सिद्धांत (Cell theory) कहता है कि कोशिका की उत्पत्ति जिस क्रिया से होती है उसमें केंद्रक प्रमुख भूमिका निभाता है,
कोशिका सिद्धांत के अपवाद Exception of cell theory
एम.जे.शलाइडेन (M.j. slidin) तथा थियोडर स्वान (Theodar svan) ने जो कोशिका सिद्धांत दिया वह सभी कोशिकाओं पर पूरी तरह लागू नहीं होता। इसलिए इस सिद्धांत के कुछ अपवाद भी हैं:-
कोशिका सिद्धांत का अपवाद है, विषाणु कोशिका (Virus) क्योंकि विषाणु कोशिका नहीं है, यह सर्वथा संक्रामक परजीवी के रूप में होते हैं
और विषाणु कोशिका स्वतंत्र अवस्था में निर्जीव होती है और किसी जीव के शरीर में सजीव अवस्था में। इसलिए कहा जा सकता है कि विषाणु ऐसे जीव है जो कोशिका नहीं है और कोशिका सिद्धांत का अपवाद होते है।
कोशिका के प्रकार Type of cell
रचना के आधार पर कोशिकाओं के दो प्रकार है:-
प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है what is Prokaryotic Cell
प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic Cell)- प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं को प्रारंभिक कोशिकाएँ (Primary cell) कहा जाता है, कियोकि
प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ सरल संरचना वाली होती हैं। किन्तु प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में स्पष्ट केंद्रक का अभाव होता है, जो इनकी प्रमुख विशेषता है।
प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में अनुवांशिक पदार्थ जैसे- डीएनए, गुणसूत्र तथा केन्द्रकांग आदि सभी कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) में बिखरी हुई अवस्था में पाए जाते हैं। RNA, प्रोटीन,राइबोसोम न्यूक्लियोटाइड्स,
आदि कोशिकाद्रव्य के संपर्क में रहते है, जबकि कुछ अंगक अनुपस्थित होते है। जीवाणु कोशिका नील हरित शैवाल प्रोकैरियोटिक कोशिका का सबसे अच्छा उदाहरण है।
यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते है what is Eukaryotic cell
यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic cell) - वह कोशिका जो पूर्ण रूप से विकसित होती हैं, उन्हें यूकैरियोटिक कोशिका कहा जाता है। इन कोशिकाओं में एक सुस्पष्ट केंद्रक (True Neucleus) पाया जाता है
और यह विकसित कोशिका होती हैं, यूकैरियोटिक कोशिका का आकार बड़ा होता है तथा इसमें पूर्ण विकसित केंद्रक पाए जाने से केंद्रक में पाया जाने वाला अनुवांशिक पदार्थ तथा अन्य अंगक केंद्रक के अंदर ही रहता है,
केंद्रक के चारों ओर से केंद्रकीय झिल्ली (Neuclear Membrane) के द्वारा घिरा होता है। विषाणु, जीवाणु, नील हरित शैवाल को छोड़कर सभी प्रकार के जंतुओं वनस्पतियों में यूकैरियोटिक कोशिका पाई
मादा ऐनाफिलीज मच्छर का जीवन चक्र
प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक में अंतर बताइए difference between Prokaryotic and Eukaryotic
प्रोकैरियोटिक कोशिका | युकैरियोटिक कोशिका |
---|---|
ये अल्प विकसित कोशिका होती है | यह विकसित कोशिका होती है |
केंद्रक अविकसित अस्पष्ट होता है। | केंद्रक विकसित और स्पष्ट होता है। |
गॉल्जी तंत्र, एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम लाइसोसोम, माइट्रोकांड्रिया आदि प्रोकैरियोटिक कोशिका में नहीं पाए जाते। | गॉल्जी तंत्र, एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम लाइसोसोम, माइट्रोकांड्रिया आदि युकैरियोटिक कोशिका में पाए जाते है। |
समसूत्री कोशिका विभाजन अनुपस्थित | समसूत्री कोशिका विभाजन उपस्थित |
श्वशन प्लाज्मा झिल्ली के द्वारा | श्वशन माइट्रोकांड्रिया के द्वारा |
राइबोसोम 70s प्रकार पाए जाते है। | राइबोसोम 80s प्रकार के पाए जाते है। |
रिक्तिका अनुपस्थित | रिक्तिका उपस्थित |
कोशिका भित्ति पतली पायी जाती है। | कोशिका भित्ति मोटी पायी जाती है। |
एक गुणसूत्र उपस्थित | अनेक गुणसूत्र उपस्थित |
लैंगिक जनन अनुपस्थित | लैंगिक जनन उपस्थित |
कोशिका विभाजन विखंडन अथवा मुकुलन के द्वारा | कोशिका विभाजन समसूत्री और अर्धसूत्री होता है। |
एक टिप्पणी भेजें